गरखा: गरखा मोड़ के पास परिवहन विभाग की कार्रवाई, ओवरलोड वाहनों से ₹3 लाख 24 हजार का जुर्माना वसूला
Garkha, Saran | Jun 28, 2025 छपरा सदर अनुममडल अंतर्गत गरखा मोड़ के पास शनिवार के दोपहर 2 बजे सारण जिला परिवहन की टीम द्वारा ओवरलोडिंग एवं ओवर साइज वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कई वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख 24 हजार का जुर्माना वसूला गया. परिवहन विभाग ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.