आगरा में युवक के टावर पर चढ़ने से हड़कंप 🚨
📍 एत्मादपुर के छलेसर क्षेत्र का मामला
प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक मथुरा का रहने वाला है और अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास कर रही है। घटना को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
⚠️ पुलिस और प्रशासन युवक को सकुशल नीचे उतारने में जुटे हुए हैं।
📰 हर खबर होगी आप तक
NEWS TIME AGRA
📞 8430903001
#viralvideo #trending #news #agra #viral
Agra, Agra | Jun 11, 2026