चंडी: हथकट्टा मोड़ पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने ADG कुंदन कृष्णन और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
Chandi, Nalanda | Jul 22, 2025 थरथरी के धरमपुर गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के नालंदा जिला अध्यक्ष मुनीलाल यादव के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर तीन बजे हथकट्टा मोड़ पर ADG कुंदन कृष्णन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुनीलाल यादव ने कहा कि संपूर्ण किसान समुदाय को अपराधी बोलने वाले A D G कुंदन कृष्णन को अविलंब बर्खास्त किया जाए।