चंडी: गौढ़ापर गांव के पास तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, सड़क जाम
Chandi, Nalanda | Jul 17, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव के समीप गुरुवार की शाम 4 बजे एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार टोटो धक्के से मौत हो गई। मृतक गौढ़ापर निवासी 70 वर्षीय मथुरा यादव है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहटा सरमेरा पथ को करीब पन्द्रह मिनट के लिए जाम जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को तोड़वाया। वहीं स्थानीय लोगों टोटो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।