चंडी: अमरौरा गांव में ट्रांसफार्मर चेक करने आए बिजली मिस्त्री को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, नए ट्रांसफार्मर की मांग
Chandi, Nalanda | Jul 21, 2025 चंडी थाना के अमरौरा गांव में पिछले 20 दिनों से कृषि ट्रांसफॉर्मर जला है। इस कारण खेत मे पटवन नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर दो बजे गांव में ट्रांसफ़र्मा का जांच करने पहुंचा बिजली मिस्त्री ललन कुमार को बंधक बना लिया। ग्रामिणों ने बिजली मिस्त्री को करीब पांच घन्टे तक बंधक बनाये रखा।