चंडी: सिंदुआरा गांव से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया
Chandi, Nalanda | Jul 18, 2025 सिंदुआरा गांव से गिरफ्तार एक फरार वारंटी को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिंदुआरा गांव से सुजीत राम के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह कई साल से फरार चल रहा था। जिसे चंडी थाना पुलिस ने गुरुवार बीती रात छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया गया था। फरार वारंटी सुजीत राम पर मारपीट का आरोप था।