महोबा: महोबा के महोबकंठ थाने के समीप बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 हरपालपुर के चपरन गांव निवासी नीरज और उसका मित्र अजेंद्र दोनों बाइक में सवार होकर टोला पातर गांव जा रहे थे। तभी महोबकंठ थाने के पास बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।