फर्रुखाबाद: एशिया की सबसे बड़ी सातनपुर आलू मंडी में करीब 20,000 पैकेट आलू की हुई आवक, आलू का भाव ₹351-₹451 प्रति पैकेट
कादरीगेट थाना क्षेत्र में स्थित एशिया की सबसे बड़ी सातनपुर आलू मंडी में मंगलवार को करीब 20,000 पैकेट आलू की आवक हुई है। मंगलवार को आलू की बिक्री ₹351 से लेकर ₹451 प्रति पैकेट हुई। आमतौर पर आलू ₹351 से लेकर 400 रुपए प्रति पैकेट बिका, अच्छा आलू ₹451 प्रति पैकेट बिका, इंटर स्टेट आलू की मांग आने से भाव बढ़ने की संभावना है। आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुधीर वर्मा ...