फरीदाबाद (खबर) की सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
शिकायतकर्ता सोमदत्त की बाइक 4 मई को सेक्टर-7 क्षेत्र से गायब हुई थी।
जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, फाइनेंसर ने किस्त बकाया होने पर उठाई थी।
बाइक को सीकरी के पास स्थित फाइनेंसर के यार्ड में खड़ा किया गया था।
हेड कांस्टेबल रणबीर बाइक को यार्ड से निकलवाकर सेक्टर-7 चौकी लेकर आया था।
आरोप है कि बाइक वापस देने के बदले सोमदत्त से पैसों की मांग की जा रही थी।
पिछले तीन-चार दिनों से लगातार रिश्वत मांगने का आरोप।
परेशान होकर सोमदत्त ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की।
एसीबी ने जाल बिछाकर शिकायतकर्ता को 2,500 रुपये देकर चौकी भेजा।
जैसे ही रणबीर ने रुपये जेब में रखे, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश दे दी।
आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर एसीबी कार्यालय ले जाया गया, मामले की जा�