कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 लोगों की मौत
सोमवार को प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज स्वरूप रानी समेत अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है।
मामले में आदिल समेत 6 लोगों के खिलाफ पिपरी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वहीं, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रशासनिक शिथिलता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
#Kaushambi #Prayagraj #BreakingNews #FirecrackerFactory #Explosion #UttarPradesh
Handia, Allahabad | Aug 31, 2026