टाटीझरिया: होलंग निवासी प्रवासी मजदूर 14 माह से लापता, पत्नी ने खोजबीन की गुहार लगाई
होलंग निवासी प्रवासी मजदूर 14 माह से लापता, पत्नी ने खोजबीन की गुहार लगाई। टाटीझरिया के होलंग गांव निवासी प्रवासी मजदूर राजू महली पिछले 14 माह से लापता है। राजू महली की पत्नी कौशिल्या देवी ने बताया कि उनके पति ट्रांसमिशन लाईन में काम करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद गए हुए था। जहां से वह लापता हो गए हैं। उन्होंने थाने में सनहा दर्ज कराया है।