बांसगांव: गगहा के हटवा निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ससुराल से लौटते समय बाइक की ऑटो से हुई भिड़ंत
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हटवा निवासी 28 वर्षीय संतोष गौंड की गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कुशीनगर के महुआपार स्थित अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। पचलड़ी के पास उनकी बाइक की एक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संतोष अपने पिता के इकलौते बेटे थे।