फिरोज़ाबाद: असमत नगर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पति ने पत्नी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के असमत नगर इलाके में आशमा बेगम नामक महिला कमरे के अन्दर लहू लुहान हालत में पड़ी मिली है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के पुत्र की मानें तो प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता वारिस अली ने पीट-पीटकर लहू लुहान किया है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।