सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाने में अपहृत महिला 10 महीने बाद पुलिस के सामने आई
रतनुपुर गांव की रहने वाले 18 वर्षीय अपहृता सूरजगढा थाना में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई. जिसे गुरुवार पूर्वाहन 11:45 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून 2025 को अपहृता टीसी लाने प्लस टू जनता हाई स्कूल अलीनगर गई थी.वापस घर नहीं लौटी. पिता द्वारा कांड संख्या 195/25 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.