हज़ारीबाग: समाहरणालय में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
जेंडर आधारित हिंसा के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान के मद्देनजर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा नई चेतना 3.0 लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जेंडर अभियान 23 दिसंबर 2024 तक किया जा जाएगा।