हज़ारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में संविधान दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस पर प्रस्तावना पढ़ी गई
संविधान दिवस के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आज मंगलवार 3 बजे आयुक्त पवन कुमार, आयुक्त के सचिव, सभी अधिकारी और कर्मचारीगण के द्वारा कार्यालय में एकत्रित होकर प्रस्तावना पढ़ी गई एवं मौलिक कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से वहन करने का प्रण लिया गया।