हज़ारीबाग: झील त्रिमूर्ति के पास सड़क दुर्घटना में मेडिकल कॉलेज के छात्र की हुई मौत
हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र पृथ्वी राज की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना मंगलवार 2.30 बजे झील त्रिमूर्ति के पास घटी. इसमें पृथ्वी राज और उनके एक दोस्त तुषार अभिमन्यु घायल हो गये थे. दोनों घायलों को आरोग्यम अस्पताल लाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पृथ्वी राज को रांची लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी.