हज़ारीबाग: सदर अस्पताल में 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा, पांच मंजिला भवन निर्माण के लिए 17 डिसमिल जमीन चिह्नित
हजारीबाग सदर अस्पताल में - सुविधाओं से सुसज्जित 50 बेड का - क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा. इसके -- लिये सिविल सर्जन ने 17 डिसमिल जमीन अस्पताल परिसर में चिह्नित - किया है. इसमें करीब 23 करोड़ 50 - लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. निर्माण - कार्य को लेकर झारखंड ब्लीडिंग कॉरपोरेशन ने निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली है. जल्द निर्माण कार्य शुरू - होगा.