लालगंज: कोटा घाट पुल के पास चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक चालक सहित तीन लोग घायल, एक को किया रेफर
हलिया के कोटाघाट पुल के पास बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक घायल को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। बाइक सवार अनुज अपने मामा इंद्रजीत तथा मामी ललित को बाइक पर बैठाकर घर वापस लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।