उनियारा: पलाई में डीएसटी टीम ने 8 किलो गांजे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Apr 14, 2026 उनियारा वृत क्षेत्र के पलाई गांव में पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में डीएसटी टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने दो युवकों को 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते गिरफ्तार किया गया है।