हज़ारीबाग: काले कानून के विरोध में शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज का आया बयान
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी से जुड़े कानून को काला कानून बताते हुए विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कानून ऐसा हो जिसमें दोषी बचें नहीं और निर्दोष फंसे नहीं।उन्होंने हजारीबाग सांसद से अपील की कि इस कानून के खिलाफ सरकार में आवाज उठाई जाए और केंद्र सरकार इसे वापस ले।