कोरबा में इमाम हुसैन की याद में निकला ताजिया जुलूस, जगह-जगह लंगर और शरबत की सेवा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कोरबा। मोहर्रम के अवसर पर कोरबा शहर में इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और "या हुसैन" की सदाओं के बीच ताजियों को शहर के प्रमुख मार्गों से गुजारा गया।
जुलूस के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया। राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को शरबत एवं पेयजल वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने सेवा भाव के साथ मोहर्रम की परंपरा का निर्वहन किया।
शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पूरे आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तर
Korba, Korba | Jun 26, 2026