राजपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: राजपुर BEO ऑफिस में बाबू ट्रैप, अन्य शामिल लोगों की तलाश जारी
लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: राजपुर BEO ऑफिस में बाबू ट्रैप, अब अन्य शामिल लोगों की तलाश भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई के तहत बीईओ कार्यालय राजपुर में पदस्थ बाबू प्रदीप मंडलोई को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह रिश्वत एक महिला से अनुकम्पा नियुक्ति के बाद PRAN नंबर बनाने के एवज में मांगी गई थी।