देहरादून: थाना बसंत विहार पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी की बरामद
थाना बसंत विहार पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हरबंसवाला खंडहर के पास से चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 11 मार्च 2024 को वादी वर्धावार सिंह ने घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।