देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने त्रिमूर्ति विहार देहरादून में नाली निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत टर्नर रोड के त्रिमूर्ति विहार में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ ही इस कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक ने त्रिमूर्ति विहार के "त्रिमूर्ति मन्दिर" में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य व सुधारीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया।