देहरादून: पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर और उसके पति को किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका व उसके पति को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन और 63500/- रु0 नगद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बडी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को टारगेट किया जाता था।