देहरादून: भाजपा ने इंडस्ट्रियल एरिया पटेलनगर देहरादून में किया बैठक का आयोजन, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने इंडस्ट्रियल एरिया पटेलनगर देहरादून में बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। धर्मपुर विधानसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।