देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, गांधी चौक मसूरी में आयोजित किया गया कार्यक्रम
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल ₹266.15 लाख की लागत से तैयार होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए संपर्क मार्ग, सामुदायिक भवन समेत तमाम कार्य शामिल है।