बोरियो: बोरियो संथाली पंचायत सचिवालय की छत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला
सोमवार को पंचायत सचिवालय बोरियो संथाली के जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ,हालांकि कंप्यूटर ऑपरेटर बाल बाल बचे। जर्जर भवन होने के कारण कर्मी भय के साए में काम करने को मजबूर हैं मुखिया ने कहा भवन निर्माण को लेकर उपायुक्त के समक्ष मांग रखी जाएगी।