मुगलसराय: श्रीकांठपुर अलीनगर थाने में तैनात होमगार्ड की रहस्यमय मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बबुरी के श्रीकांठपुर गांव में आज अलीनगर थाना में तैनात होमगार्ड जवान विजय कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में तख्त के नीचे मिला। शव के कान से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर 01 बजे को पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद होगा।