धनोरा: धनौरा स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Dhanora, Seoni | Oct 6, 2026 धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम गनेरी निवासी दिलीप मर्रापा की पत्नी बैजन्ती बाई ने 2 अक्टूबर को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक 3 अक्टूबर को टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि डॉक्टर को सूचना देने के बावजूद वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे। इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना