कांगड़ा से राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक विशाल भारतीय का सफर, Podcast में कांगड़ा के विकास और किसानों के मुद्दों पर बेबाक बातचीत |
Kangra Express
कांगड़ा : करणी सेना के किसान शक्ति संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने विशाल भारतीय ने Kangra Express Podcast में अपनी अब तक की यात्रा, संघर्ष और नई जिम्मेदारी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के साथ किसानों के हित में उनका क्या विजन और आने वाले समय में क्या बड़े प्लान हैं।
पॉडकास्ट में बातचीत का एक अहम हिस्सा कांगड़ा विधानसभा और पूरे कांगड़ा जिले के विकास को लेकर भी रहा। विशाल भारतीय ने कहा कि कांगड़ा जिला पूरे हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है, बावजूद इसके विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल आज भी खड़े हैं।
उन्होंने HRTC के कांगड़ा डिपो का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि आखिर इतने वर्षों बाद भी कांगड़ा में अपना HRTC डिपो क्यों नहीं बन पाया। साथ ही उन्होंने कांगड़ा विधानसभा के विकास, स्थानीय जरूरतों और विधायकों की भूमिका को लेकर भी बेबाकी से अपनी बात रखी।
किसानों के लिए क्या है विशाल भारतीय का बड़ा विजन?
कांगड़ा विधानसभा के विकास को लेकर उन्होंने क्या कहा?
HRTC डिपो पर क्यों उठाया सवाल?
और विधायकों को लेकर क्या बड़ी बात कह दी?
🔥 कांगड़ा के मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक—विशाल भारतीय का बेबाक Exclusive Podcast जरूर देखिए, सिर्फ Kangra Express News पर।
#KangraExpress #VishalBhartiya #Kangra #KangraAssembly #KarniSena #KisanShakti #HimachalPradesh #HRTC #KangraNews #Podcast #ExclusiveInterview
Kangra, Kangra | Sep 6, 2026