सुनहेत के स्वारा में श्री गुग्गा मंदिर पहुंचीं विधायक कमलेश ठाकुर, महिलाओं के साथ गाए भजन #कांगड़ालाइव
देहरा। विधायक कमलेश ठाकुर ने आज सुनहेत के स्वारा स्थित श्री गुग्गा मंदिर पहुंचकर माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्री गुग्गा महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद विधायक कमलेश ठाकुर ने स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक की और भजन-कीर्तन में भी भाग लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ भजन गाए और धार्मिक वातावरण में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने धाम का प्रसाद भी ग्रहण किया।
विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
जय श्री गुग्गा महाराज! 🙏🚩
#KamleshThakur #Dehra #Sunhet #GuggaMaharaj #KangraLive #HimachalPradesh
Kangra, Kangra | Sep 6, 2026