देहरादून: उत्तराखंड राजभवन में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कुलपतियों की ली बैठक, दिए कई निर्देश
राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन देहरादून में राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और शासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ पर सभी कुलपतियों द्वारा किए जा रहे शोध विषयों पर अपना-अपना प्रस्तुतीकरण दिये गए।