देहरादून: राजपुर थाना देहरादून पुलिस ने हरिद्वार से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
राजपुर पुलिस ने हरिद्वार से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त कमल कुमार पुत्र उपास लाल निवासी बिहार को हरिद्वार के भगवानपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 26 नवंबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी।