देहरादून: SSP कार्यालय में SSP अजय सिंह ने गिरफ्तार किए गए ISIS के भारत प्रमुख हारिस फारूकी के संबंध में दी प्रतिक्रिया
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने आईएसआईएस के भारत प्रमुख को असम से गिरफ्तार किए जाने के संबंध में प्रतिक्रिया दी है। बताया कि हारिस फारूकी पिछले 10 से 12 सालों से देहरादून नहीं आया है। गलत गतिविधियों के चलते हारिस फारूकी का परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं था। गिरफ्त में आया हारिस फारूकी देहरादून निवासी है।