देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने निरंजनपुर फल मण्डी देहरादून के पीछे से एक़ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,260 नशीली गोलियाँ कि बरामद
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने निरंजनपुर फल मण्डी देहरादून के पीछे से एक़ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त फिरोज, पुत्र जलील, अहमद निवासी नगर निगम कालोनी, ब्रहमपुरी, थाना पटेलनगर जनपद देहरादून है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्व एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।