देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को चक्कीटोला तिराहे देहरादून के पास से किया गिरफ्तार,चोरी का ई रिक्शा बरामद
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर सद्दाम उर्फ गुड्डू और आजम उर्फ भूरा को चक्कीटोला तिराहे देहरादून के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का ई रिक्शा बरामद किया है। 20 मार्च 2024 को वादी भास्कर, पुत्र सीता राम ने थाने में ई रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।