देहरादून: हरिद्वार व नैनीताल सीट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 1 से 2 दिनों में दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का चयन होगा
कांग्रेस में हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों का पेच फंसा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा की एक से दो दिनों में दोनों लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का चयन हो जाएगा। बता दें कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना जताई जा रही थी।