राजपुर: राजपुर में नए अंचलाधिकारी ने संभाला पदभार, चौसा के बीडीओ को मिला प्रखंड विकास पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
Rajpur, Buxar | Jul 14, 2026 राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में सोमवार को डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने नए अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं, राजपुर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर नियुक्त मनोज कुमार द्वारा अभी योगदान नहीं देने के कारण चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान ने सिद्धार्थ कुमार से राजपुर बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।