सिंगरौली: बरगवां में परियोजना के अंदर आरटीओ ने किया वाहन जांच,पांच वाहनों पर की गई कारवाई।
जिला सिंगरौली के बरगवां परियोजना के अंदर आरटीओ ने किया जांच बिना दस्तावेज के साथ चलने वाले पांच वाहनों को जिला परिवहन अधिकारी ने जांच पर करते हुए जप्त कर ली। जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने बरगवां स्थित परियोजना में वाहनों का सघन जांच किया जिसमें पांच वाहनों पर कागजात न मिलने पर कारवाई की गई।