पत्थलगांव: पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव के समीप सड़क हादसे में साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसने से महिला और बच्ची घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार महिला कलावती यादव और उसकी दुधमुंही बच्ची घायल हो गईं। महिला अपने पति बालेश्वर यादव और बच्ची के साथ अस्पताल से इलाज कराकर ग्राम कुकरगांव लौट रही थी। इसी दौरान महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एस