बरकागाँव: मुखिया अनिकेत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की, कट ऑफ डेट मुद्दा युवा विस्थापित मोर्चा से पहले ग्रामीण विस्थापितों ने उठाया था
बीते 10 फरवरी दिन सोमवार को उपायुक्त हजारीबाग के उपस्थिति में हजारीबाग समाहरणालय के सभा कक्ष में एनटीपीसी अधिकृत क्षेत्र ग्राम अरहरा एवं जुगरा के बीच जो त्रिपक्षीय वार्ता की गई थी। उसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित एनटीपीसी के अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित कई रैयत विस्थापित प्रभावित मौजूद थे। जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी है ।