बछवारा: बछवाड़ा प्रखंड में कृषि साख समिति चुनाव के लिए मतदान संपन्न
बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर कृषि साख समिति चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। 60% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।यह मतदान शुक्रवार को शाम के पांच बजे तक आयोजित हुए। जहां सुरक्षा संरक्षण के मद्देनजर निष्पक्ष रूप से मतदान करवाया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त पुलिस बल के जवान लगाए गए थे।