कुमारखंड: रामनगर महेश में विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में छात्रों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत स्थित वार्ड संख्या-12 में संचालित कन्या प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय बेला सदी में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से ही छात्रों और सैकड़ों ग्रामीणों ने रामनगर से कुमारखंड जानेवाली मुख्य मार्ग को बांस बल्ले से सड़क को जाम किया।