पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रही एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महिला की सास और देवरानी के घर से जेवरात व 20 हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने हरियाणा केक्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में चोरी गए जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।