सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तृतीय उपखण्ड मोतीपुर में तैनात हेल्पर अमित कुमार सिंह के शैक्षणिक अभिलेख फर्जी पाए गए। बहराइच बैराज अनुरक्षण खंड वाराणसी ने इसकी पुष्टि होते ही अमित कुमार सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी हैं। साथ ही कूट रचित अभिलेखों से धोखाधड़ी किय जाने जी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी हैं।