सरदारपुर: बड़ोदिया में व्यक्ति से ₹29,80,056 की धोखाधड़ी, शेयर बाजार में दोगुना करने का झांसा देकर आरोपी पति-पत्नी ने ठगा
Sardarpur, Dhar | Oct 17, 2025 ग्राम बड़ोदिया के एक व्यक्ति को 10 माह में रुपये दुगने करने का लालच देकर शेयर बाजार में ट्रेंडिंग के नाम पर 29 लाख रूपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। सरदारपुर थाना पुलिस ने मामले में व्यंकटेश नगर इंदौर निवासी लोकेश पिता महेश गुप्ता व एकता पति लोकेश गुप्ता के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।