सिराथू: सातों गांव के एक बाग में आम के पेड़ से लटकती मिली मां की डांट से नाराज होकर घर से गई किशोरी की लाश
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सातों गाँव में शुक्रवार दोपहर एक बाग में पेड़ से लटकी हुई किशोरी की लाश मिली है।बताया जाता है कि रामखेलावन निषाद की 16 साल की बेटी है।पुलिस के मुताबिक गुरुवार को माँ ने डाटा था।मनीषा नाराज होकर नंगे पांव चली गई थी।रातभर नहीं लौटी और शुक्रवार को उसकी लाश मिली है।पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।