काको: काजी दौलतपुर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
काको प्रखंड के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही आसपास के दर्जनों गांवों से महिला-पुरुष पहुंचे। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों ने विधि-विधान से हवन कराया। नौ कुंडों पर नौ यजमानों के साथ श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई पालियों में आहुति दी।